Maharajganj

नेपाल जाते समय सोनौली सरहद पर छह ईरानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटीं खुफिया एजेंसियां


 महराजगंज टाइम्स ब्यूरो -: भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर आज शनिवार दोपहर में नेपाल जाते समय छह ईरानी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ईरानी नागरिक फर्जी तरीके से मार्च 2023 से भारत में रह रहे थे। ईरानी नागरिको द्वारा अपने वीजा पर फर्जी स्टाम्प लगाकर अवैध रूप से नेपाल जाने की तैयारी में थे इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने शक के आधार पर उन्हें रोककर इमिग्रेशन विभाग ले गए जहां पूछताछ किया। जब इनका वीजा जांच इमिग्रेशन विभाग ने की तो फर्जी स्टांप लगा मिला जिसके बाद पुलिस ने इनको अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

पकड़े गए सभी छह ईरानी एक ही कुनबे के हैं

शनिवार दोपहर सोनौली सीमा पर पकड़े गए सभी छह ईरानी में 2 महिलाएं हैं जबकि दो नाबालिक समेत चार पुरुष हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी एक ही कुनबे के हैं। ये भारत में कहां कहां रूके थे पुलिस और खुफिया एजेंसी इसकी जांच पड़ताल में लग गई है। पकड़े गए सभी आरोपी अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर भारतीय सीमा क्षेत्र से अवैध रूप से नेपाल जाने की फिराक में थे। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर इन ईरानी नागरिको को इमीग्रेशन को सौंप दिया। जिसके बाद इमीग्रेशन ने जांच के दौरान इन सभी के वीजा पर लगा स्टाम्प फर्जी पाया। जांच के दौरान पता चला कि उनके भारतीय वीजा मार्च 2023 में ही समाप्त हो गए थे।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया की आज शनिवार दोपहर भारत से नेपाल जाते समय छह ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास मिले वीजा पर फर्जी मुहर मिला है। जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनके विरुद्ध 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल